फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers spoke of clearance problems Choupal

चौपाल में बेबाकी से रखीं ग्रामीणों ने समस्याएं

Thu, 25 Feb 2016 09:13 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 25 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers spoke of clearance problems Choupal

अमर उजाला की गांव नियामतपुर में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने बेवाकी के साथ अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि कई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल में भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। अधिकांश समस्याएं पेंशन, बिजली, नलकूप और कोटे को लेकर थीं। बृहस्पतिवार को गांव में शिव मंदिर के पास सुबह से ही आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। किसी का राशन कार्ड नहीं बना था तो किसी को आवास चाहिए था। किसी को पेंशन नहीं मिल रही थी तो कोई बिजली से परेशान था। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में राजस्व निरीक्षक, बैंक अधिकारी, लेखपाल आदि ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। गांव के लोगों ने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर समय और धन बर्बाद कर अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाता है। अमर उजाला ने उन्हें अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत कहने का मौका गांव में ही मुहैया कराया है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो सकेगा। चौपाल का संचालन पुवायां निवासी समाजसेवी राजेश शुक्ला ने किया। चौपाल में कानूनगो अनुपम तिवारी, लेखपाल इरशाद हुसैन, विवेक कुमार मिश्रा, विकास पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान लज्जावती, मौजूदा ग्राम प्रधान ममता यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed