{"_id":"570bb3f54f1c1b9c3b4a6ae2","slug":"villagers-in-the-collectorate-encompass-pdancha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ैंचा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ैंचा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पड़ैंचा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़ैंचा में प्राचीन दुर्गा माता के मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेला पर गांव में रहने वाले एक बिरादरी के लोगों द्वारा कब्जा कर पुलिस से वहां तमाशा करने की अनुमति ले लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हेें डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर मेले में तमाशे की अनुमति वापस लिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पड़ैंचा गांव के दुर्गा माता मंदिर में प्राचीन काल सें वार्षिक मेला लग रहा है। मेला ग्राम समाज की जमीन पर आयोजित होनें के कारण उसकी देखरेख ग्राम प्रधान करते हैं। इधर, गांव के ही कुछ लोगों ने नाजायज तरीके से मेला कमेटी का फर्जी रजिस्ट्रेशन दिखाकर कांट के प्रभारी निरीक्षक से मेले में तमाशा लगाने की अनुमति ले ली। इससे गांव की शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई है।
ग्रामीणों के साथ आए ग्राम प्रधान अमर सिंह ने डीएम के नाम एक अन्य ज्ञापन देकर मेला में रासलीला का आयोजन करने की अनुमति मांगी है। धरना-प्रदर्शन में ओमवीर, बांके लाल, श्याम मोहन, अमित कुमार, राजबहादुर, सुखलाल, जगत पाल, रामसेवक, शकील, बिट्टो देवी, शारदा देवी, संगीता, जौहरी लाल, सेवाराम, पातीराम आदि शामिल रहे।