{"_id":"69518191e6cc43fbed038f4e","slug":"villagers-have-accused-the-blo-booth-level-officer-of-creating-fake-votes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161611-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएलओ पर फर्जी वोट बनाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएलओ पर फर्जी वोट बनाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझारा बढ़ाऊ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कई लोगो के फर्जी वोट बनाने का बीएलओ पर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने गांव की मतदाता सूची में एक महिला समेत दो लाेगों के बढ़ाए गए नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दोनों नाम ग्राम पंचायत सिंगहा यूसुफपुर की मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे अन्य कई नाम भी गांव की मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए जो पहले से दूसरे गांव की मतदाता सूची में शामिल हैं।
बीएलओ अजीत सिंह के मुताबिक, उन्हें जैसे फॉर्म भर के दिए गए, उसी के अनुसार उन्होंने नए वोट बना दिए। ग्रामीणों की शिकायत कलान के एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह के संज्ञान में लाने पर उनका कहना है कि जो भी फर्जी वोट बने हैं, उनकी आपत्तियां बीएलओ को देकर वोटर लिस्ट से फर्जी वोट हटा दिए जाएंगे। संवाद