{"_id":"687e223ab6aadb8dee05b79f","slug":"villagers-gheraoed-the-nigohi-sub-centre-and-raised-slogans-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148586-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही उपकेंद्र का घेराव कर ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही उपकेंद्र का घेराव कर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
निगोही विद्युत उपकेंद्र पहुंचे कबीरपुर झोतूपुर गांव के ग्रामीण। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के कबीरपुर झोतूपुर गांव में एक सप्ताह पहले जला ट्रांसफाॅर्मर अब तक ठीक नहीं किए जाने से गांव के लोग बिजली संकट से परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को निगोही विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की।
ग्राम प्रधान विजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गांव में ट्रांसफार्मर जला होने से बिजली नहीं मिल रही है और गांव के लोग दिन ढलने के बाद अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों को कई बार सूचना देने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है।
प्रदर्शन में शामिल सफौरा की ग्राम प्रधान मीरा देवी के पति सेठपाल सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि आपूर्ति होने पर भी रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिलती। तीन-चार दिन के बाद कुछ देर को बिजली आती है। प्रदर्शन में राधे श्याम, सुरेश, विजय पाल, राजीव, राम अवतार, इंद्रजीत आदि ग्रामीण शामिल रहे। सहायक अभियंता सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने के जेई को निर्देश दिए गए हैं। संवाद