फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers demonstrated over non-construction of road

Shahjahanpur News: सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated over non-construction of road
जलालाबाद क्षेत्र के गांव कसारी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक
जलालाबाद। मुकम्मल रास्ता न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कोलाघाट पुल के पूरब दिशा में स्थित ग्राम पंचायत अल्लादादपुर बैहारी का मंझरा कसारी हर साल बाढ़ का दंश झेलता है। कोला रोड से करीब पौन किलोमीटर दूर बसे इस गांव तक आने-जाने को कच्चा रास्ता है। गांव के सुरेश पाल, पूर्व प्रधान सोनपाल, छंगे लाल, प्रदीप आदि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले इस रास्ते पर खड़ंजा बिछवा दिया गया था, जो कुछ दिनों बाद ही बाढ़ में बह गया था।

कच्चे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां से दिन में पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। वाहन निकलना हो या रात का समय हो, तब गांव तक आना-जाना नामुमकिन हो जाता है। जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पेहना के रामनरेश, चुन्नू सिंह, राजीव, रामप्रकाश, सर्वेश आदि ने बताया कि न उनके गांव तक पहुंचने का कोई मार्ग है और न गांव के अंदर भी कई जगह नालियां व खड़ंजे आदि टूटे हैं। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ है। इससे उन लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि लोगों से बात कर उन्हें समझाने के लिए लेखपाल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed