फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers demonstrated for development work in Chauhanapur

Shahjahanpur News: चौहनापुर में विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Aug 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for development work in Chauhanapur
कुर्रिया कलां के ग्राम चौहनापुर में सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद
कुर्रियाकलां। चौहनापुर गांव में विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विकास के मामले में गांव के दक्षिणी टोले की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 वर्ष पहले बना खड़ंजा क्षतिग्रस्त होने से रास्ते पर जलभराव हो गया है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

इसके विपरीत गांव के उत्तरी मोहल्ले की गलियां सीमेंटेड और इंटरलॉकिंग बनाई गईं हैं। एक वर्ष से उनके मोहल्ले में सफाईकर्मी नहीं आने से नालियां गंदगी से चोक हो गईं और कीचड़ पूरी गली में भरा है। प्रदर्शन में अशोक गौतम, शिवकुमार वर्मा, हरिराम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, उमेश त्रिपाठी, शिवाकांत कुशवाहा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed