फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   villagers caught two thieves, one run away

मवेशी चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों बनाया बंधक, पुलिस के चंगुल से एक चोर फरार

Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
villagers caught two thieves, one run away
मीरानपुर कटरा। मवेशी चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने मंगलवार रात घेराबंदी कर दबोच लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों को सौंपा गया। इसी दौरान पुलिस उनके अन्य साथियों को तलाशने जंगल में कांबिग करने गई, तभी एक फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस पर एक को जानबूझकर भगा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव खड़खड़ी में रात करीब तीन बजे कुछ चोर घुस आए। चोर गांव के हरिओम की बैठक में बंधे मवेशियों को चुराने की फिराक में थे। इसी बीच कुछ आहट होने पर हरिओम परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर बैठक की ओर गए। वहां कुछ चोर नजर आने पर उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा कर घेराबंदी की। इस दौरा भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों के अन्य साथी भी थे, जो चार पहिया वाहन से मवेशी चोरी करने आए थे। जो अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों को चोरों की एक बाइक भी हत्थे लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाने से एक दारोगा और तीन चार सिपाही गांव जा पहुंचे। दोनों की पहचान तिलहर के बरहा निवासी शिवपाल और सोनू के रूप में हुई। सोनू फरार है। इधर, ग्रामीणों ने हलका दारोगा और सिपाहियों पर चोर को जानबूझकर छोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं हलका इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन

चोर के भागने में पुलिस का कोई दोष नहीं है। भागने वाला भी पकड़े गए चोर के साथ नामजद है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - मंगल सिंह रावत, सीओ
दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों गांव के एक घर से बैटरी व अन्य सामान भी चोरी की थी। - दिलीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed