फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers caught the youths returning from the fair thinking they were thieves

Shahjahanpur News: मेले से लौटते युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा

Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the youths returning from the fair thinking they were thieves
बंडा। गांवों में रात में ड्रोन दिखने से चोरों की आशंका में रातें जागकर बिता रहे लोगाें ने मंगलवार की रात मोहल्ला मुरादपुर में आलमपुर पिपरिया गांव से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे दो युवकों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। वास्तविकता पता चलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गत रविवार की रात गांव कुंवरपुर रत्ती में लोगों ने संदिग्ध युवकों को देख चोर-चोर का शोर मचाया। सोमवार की रात सिंघापुर पनई गांव में चोरों के भय से लोग पूरी रात जागते रहे। इसी बीच मंगलवार की रात खुटार मार्ग पर दो युवकों को आते देख मुरादपुर मोहल्ले के लाेगों ने शोर कर मौके पर पुलिस बुला ली। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मेला देखकर लौट रहे थे। मोहल्ले वालों का शोर सुनकर वह एक जगह अंधेरे कोने में बैठ गए थे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों युवक चोर नहीं थे, बल्कि शोर होने से डर गए थे। उनके माता-पिता को बुलाकर दोनों युवकों को छाेड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed