{"_id":"5f6258a18ebc3ecfb663cd09","slug":"villagers-caught-animals-shahjahanpur-news-bly420063167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कंटीले तार लगाकर गायों को बंधक बनाया, गोरक्षकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कंटीले तार लगाकर गायों को बंधक बनाया, गोरक्षकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। खेतों में आवारा घूमने वाली सैकड़ों गायों को जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने मैदान के चारों कंटीले तार लगाकर बंधक बन लिया। ठीक से चारा और पानी न मिलने से कई गायों की हालत बिगड़ गई है। इसका पता लगने पर जगन्नाथपुर गांव पहुंचे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और गायों को गोशाला पहुंचाने की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची कटरा पुलिस ने गोरक्षकों को समझाकर शांत किया।
आवारा गाएं खेतों में घूमकर फसलों को नुकसान पहुंचाती हैं। जगन्नाथपुर गांव से कुछ दूर 10-12 बीघा जमीन खाली पड़ी है, जिसके चारों ओर खेतों के किनारे कंटीले तार लगे हैं। राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल ने बताया कि जगन्नाथपुर के ग्रामीणों ने पिछले तीन महीने से डेढ़-दो सौ गायों को कंटीले तारों के बीच खाली पड़ी जगह में बंधक बना रखा है। चारो तरफ कंटीले तार लगे होने से गाय भाग नहीं पाती हैं। एक जगह निकलने का संकरा सा रास्ता है, जहां बारी-बारी से ग्रामीण पहरा देते रहते हैं। खाली जमीन पर खड़ी सूखी घास खाने को गायें मजबूर हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे डॉ. यशवंत के नेतृत्व में गोरक्षक जगन्नाथपुर गांव जा पहुंचे। वहां उन्होंने गायों की दुर्दशा देखकर हंगामा शुरू कर दिया। डॉ. यशवंत के मुताबिक चारा और पानी न मिलने से कई गायों की हालत बिगड़ चुकी है। गोरक्षकों के हंगामा करने का पता लगने पर मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसआई संजीव कुमार ने गोरक्षकों को समझाकर शांत किया। इस बीच डॉ. यशवंत ने ने कई अधिकारियों से फोन पर बात की और गायों को गोशाला भिजवाने को कहा। अफसरों के आश्वासन पर गोरक्षक शांत होकर लौट गए। हालांकि देर शाम तक जगन्नाथपुर में वहं मौजूद थीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन सिंह, भगवान दास भगत, अरुण कुमार, शिवम तिवारी, अजीत शर्मा, अनुराग मिश्रा, शोभित मौर्य, राजीव कुमार, विपिन सैनी, तौलेराम गंगवार, रोहित राजपूत आदि मौजूद रहे।
लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। जगन्नाथपुर में ग्राम समाज की करीब सौ बीघा जमीन खाली पड़ी है। जहां गायें अपनी मर्जी से रहती हैं। मैदान से आने जाने के लिए चकरोड है। गायों केे बंधक बनाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
- वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर