फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager's Body Found Hanging in House Under Suspicious Circumstances

Shahjahanpur News: घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव

Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villager's Body Found Hanging in House Under Suspicious Circumstances
जलालाबाद। नौगांव में बुधवार को सुबह 45 वर्षीय ग्रामीण का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर पर अकेला था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोपहर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव में रह रहे मृतक के भाई ने बताया कि वह अन्य परिजनों से अलग अपनी पत्नी और पांच बच्चों सहित दूसरी जगह मकान बनाकर रहता था। मंगलवार को उसकी पत्नी बच्चों सहित मायके चली गई। बुधवार को सुबह काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया। उसके घर जाने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखने पर उसका शव छत में लगे पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे लटका मिला। बाद में पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारकर मामले की जानकारी उसकी पत्नी को दी। उसके पहुंचने के कुछ देर बाद घरवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार उस पर काफी कर्ज था और वह शराब पीने का आदी था। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि थाने पर इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खेत से घर लौटे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत



बंडा। बसंतापुर गांव में बुधवार को दोपहर खेत से आलू खोदकर घर लौटे 45 वर्षीय राम अवतार की अचानक हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।




बसंतापुर निवासी किरन देवी ने पुलिस को बताया कि पति राम अवतार बुधवार को सुबह आलू खोदने खेत पर गए थे। दोपहर को घर आकर पानी पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सीएचसी ले जाने तक उनकी मौत हो गई। राम अवतार की मौत से उनकी पत्नी सहित पुत्र अनुराग और पुत्री अनामिका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया परिवार के लोगों की मांग पर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है, लेकिन घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed