{"_id":"69499a3d0be77e130e05e139","slug":"villagers-and-shopkeepers-get-relief-due-to-opening-of-railway-crossing-on-nigohi-road-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161082-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग खुलने से ग्रामीणों और दुकानदारों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग खुलने से ग्रामीणों और दुकानदारों को राहत
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुलने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाकि
तिलहर। निगोही मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लंबे समय से बंद रेलवे क्रॉसिंग सोमवार दोपहर को खोल दिए जाने से ग्रामीणों समेत आसपास के दुकानदाराें ने राहत की सांस ली है। जनता की दिक्कत को देखते हुए विधायक सलोना कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार और भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सामूहिक प्रयास किए थे।
रेलवे क्रॉसिंग को रेल लाइनों के ऊपरी हिस्से में ओवरब्रिज का काम पूरा करने के लिए कई माह पहले बंद किया गया था। बाद में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रुक गया, लेकिन क्रॉसिंग नहीं खुली। इस वजह से निगोही मार्ग पर बसे करीब दो दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था।
ग्रामीण कई किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर अन्य रास्ताें से आते-जाते रहे। इस वजह से चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति में भी बाधा पड़ रही थी। क्षेत्रीय विधायक ने राज्यसभा सदस्य को पत्र भेजकर रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने की मांग की थी। राज्यसभा सांसद ने इस बावत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।
विज्ञापन
इस बीच, भाकियू टिकैत गुट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भी कई बार धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों से मिले आश्वासन के अनुरूप सोमवार अपराह्न तीन बजे रेलवे क्रॉसिंग खोल दी गई। फाटक खुलते ही निगोही मार्ग पर आवागमन सुचारु हो गया। इस खुशी में ग्रामीणों ने संगठन के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।