फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager returning home from the market loses life in road accident.

Shahjahanpur News: बाजार से घर लौट रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में जान गई

Fri, 24 Apr 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villager returning home from the market loses life in road accident.
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के रेभा गांव निवासी 44 वर्षीय अखिलेश कुमार की बुधवार रात गांव के मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भतीजे अजीत के अनुसार, उनके चाचा अखिलेश कुमार अविवाहित थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार की शाम वह पैदल बलेली की बाजार से सामान की खरीदारी करने के लिए गए थे। रात में वापसी के दौरान जैसे ही वह गांव की मोड़ पर पहुंचे, तभी किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। शव को देख उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाई थे। तीन की मौत हो चुकी है। निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
आमने-सामने टकराईं बाइकें, बालक समेत चार घायल



कलान। सनय मोड़ के पास बुधवार शाम आमने-सामने दो बाइकें टकरा गईं। एक बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि हरदोई जिले के शाहबाद कस्बा निवासी दिनेश यादव, गिरीश यादव व पांच वर्षीय सानवी घायल हो गईं। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। घायल दूसरे बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल फर्रुखाबाद भेजा गया गया है। संवाद
--------------------------------

बाइक चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी



पुवायां। बाइक की टक्कर लगने के बाद पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा के शिवम पांडे की पत्नी प्रतिभा की इलाज के दौरान मौत के मामले में बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



शिवम पांडे ने बताया कि आठ अप्रैल को वह पत्नी प्रतिभा और बच्चों के साथ बाइक से गोला के शिव मंदिर दर्शन करने गए थे। वापस घर आते समय पुवायां के गांव बरगदिया के पास वह बाइक खड़ी कर पेशाब करने चले गए। इस बीच खुटार की ओर से आ रहे व्यक्ति ने बाइक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए प्रतिभा को टक्कर मार दी थी।



बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नौ अप्रैल को प्रतिभा ने दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed