{"_id":"699a10d69472908fa50f6c32","slug":"villager-returning-home-from-a-feast-dies-in-a-road-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166204-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दावत से घर लौट रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दावत से घर लौट रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सत्यभान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद राज्यमार्ग पर छिकड़ापुर गांव के सामने शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से मदनापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सत्यभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के चचेरे भाई ध्रुव सिंह ने बताया कि सत्यभान शुक्रवार सुबह 11 बजे बरेली जिले के कस्बा फतेहगंज पूर्वी स्थित एक रिश्तेदार के घर दावत में गए थे। देर रात किसी वाहन से उतरने के बाद वह पैदल घर के लिए आ रहे थे। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को सूचना दी। इसके बाद प्रधान के जरिये उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मृतक की 12 वर्षीय बेटी प्रयांशी, छह वर्षीय नैंसी और तीन वर्षीय बेटे की जिम्मेदारी मां मीरा सिंह के कंधों पर आ गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
हाईवे पर वाहन से कुचले बुजुर्ग के दोनों पैर, मौत
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली मोड़ के पास शुक्रवार रात किसी वाहन से एक बुजुर्ग के दोनों पैर कुचल गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसा रात करीब 11 बजे का है। एक बुजुर्ग सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग के दोनों पैर कुचल गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग ने काला कोट, जर्सी व नीली लोवर पहनी हुई थी। उसके कोट की जेब से तंबाकू, लोहे का बोल्ट, 25-30 रुपये मिले है। ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उनकी पहचान हो सके। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की उम्र 55 से 60 के बीच होगी। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद