फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies after bike collides with bull on the road in Shahjahnpur

Shahjahanpur News: सड़क पर सांड़ से टकराई बाइक, बरात से लौट रहे ग्रामीण की मौत, दूसरा घायल

Sun, 12 Feb 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 06:45 PM IST
सार

छुट्टा गोवंश लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में सांड़ से बाइक टकराने एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Villager dies after bike collides with bull on the road in Shahjahnpur
सड़क पर बैठा सांड़ (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां निवासी योगेश सिंह (50) की बाइक गांव गुरैया के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा गई। हादसे में योगेश और उनका दोस्त जयकुमार घायल हो गए। सीएचसी पर डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को योगेश सिंह गांव निवासी अपने मौसेरे भाई मुन्नू सिंह के बेटे कुमित की बरात के साथ जलालाबाद के गांव हथिनापुर आए थे। कार्यक्रम के बाद वह गांव के जयकुमार के साथ बाइक से घर जाने को निकले थे। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक गांव गुरैया के पास अचानक सामने से रोड पर आए सांड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन

योगेश के हैं चार बच्चे 

सांड़ से टकराकर दोनों लोग बाइक समेत दूर जाकर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जयकुमार को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। योगेश की मौत से पत्नी रानू सिंह और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष हुईं यह घटनाएं 

  • 12 जनवरी- लखीमपुर खीरी निवासी सर्वेश कुमार को नेशनल हाईवे पर लड़ रहे सांड़ों से बचने के दौरान कंटेनर ने कुचल दिया था।
  • 23 जनवरी- जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा के मजरा नौगवां निवासी रीना (50) पर छुट्टा पशु ने आलू की फसल की रखवाली करते समय हमला कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed