फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager crossing Bahagul river to get medicines dies due to drowning

Shahjahanpur News: बहगुल नदी पार कर दवाई लेने जा रहे ग्रामीण की डूबने से मौत

Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Villager crossing Bahagul river to get medicines dies due to drowning
जैतीपुर। रास्ते के लंबे फेर से बचने के लिए बहगुल नदी पार कर दवाई लेने जा रहे ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कलुआबोझ निवासी मनीराम (50) की पत्नी चार साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थीं। वह अपने भाई कल्लू के पास रहते थे। अक्सर बीमार रहने के चलते उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह नदी पार कर दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बहगुल नदी को पार करते समय अचानक वह गहराई में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव को निकलवाया।
विज्ञापन

मृतक के भाई कल्लू ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि कुलुआबोझ से बमिहाना जाने के लिए नदी पार करने पर साढ़े तीन किलोमीटर और जैतीपुर होकर करीब आठ किलोमीटर जाना पड़ता है। चक्कर से बचने के लिए नदी पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed