फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Village women rallied against the female YouTuber and submitted a memorandum.

Shahjahanpur News: महिला यू-ट्यूबर के खिलाफ लामबंद हुईं गांव की महिलाएं, ज्ञापन दिया

Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Village women rallied against the female YouTuber and submitted a memorandum.
जलालाबाद। एक गांव की महिला यू-ट्यूबर से मारपीट के मामले में भाकियू नेता मालती कश्यप के नेतृत्व में गांव की कई महिलाएं और ग्रामीण सोमवार को एसडीएम प्रभात राय और सीओ अजय राय से मिले। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर यू-ट्यूबर पर कई आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर बताया कि यू-ट्यूबर गांव वालों को लेकर अक्सर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। इन वीडियो को लेकर गांव के लोग खुद को अपमानित और शर्मिंदगी महसूस करते हैं। यू-ट्यूबर के इस शौक से गांव और बिरादरी की बदनामी हो रही है। ऐसे ही एक वीडियो को लेकर गांव की एक महिला से रविवार की दोपहर यू-ट्यूबर से मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार यू-ट्यूबर के मारपीट की तहरीर देने पर पुलिस उनके घरवालों को परेशान कर रही है। सीओ ने मामले की जांच कराकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि जांच में मामला मारपीट का पाए जाने के कारण दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed