फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Village head and Kshetra Panchayat members will play a decisive role

एमएलसी चुनाव: निर्णायक भूमिका निभाएंगे ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य

Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Village head and Kshetra Panchayat members will play a decisive role
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में दोनों जनपदों के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्णायक भूमिका निभाएंगे, क्योंकि निकायों के सभासदों की तुलना में उनकी संख्या कई गुना अधिक है। चुनाव में 4193 निर्वाचित जन प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें दोनों जनपदों के सांसद समेत सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत के वार्ड सदस्य और नगर निकायों के सभासद भी शामिल हैं। आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए दोनों जनपदों में कुल 27 बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें नौ बूथ पीलीभीत जनपद में होंगे। इस बीच, बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और उसके बाद ही प्रत्याशियों की सही संख्या उभरकर सामने आएगी।
विज्ञापन

पूरनपुर में सर्वाधिक और कलीनगर में सबसे कम मतदाता
चुनाव के लिए बनाए जा रहे मतदेय स्थलों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ निकायों के वार्ड सदस्यों को संबद्ध किया गया है। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से पूरनपुर (पीलीभीत) के खंड विकास कार्यालय में बनाए जाने वाले बूथ संख्या 26 पर सर्वाधिक 485 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 458 ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों सहित वहां की नगरपालिका परिषद के 27 सदस्य शामिल होंगे। इसी जनपद में कलीनगर नगर पंचायत में बनाए जा रहे बूथ संख्या 27 पर केवल नगर पंचायत कलीनगर के दस वार्ड सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम और कैंट बोर्ड के कम हुए सदस्य
शाहजहांपुर की भंग नगरपालिका परिषद मेें पहले 44 वार्ड थे और उनसे संबंधित सभासद भी इस चुनाव में शामिल होते रहे हैं। नगरपालिका बोर्ड भंग कर उसे नगर निगम का दर्जा दिया जा चुका है। इसके साथ ही परिसीमन होने पर वार्डों की संख्या बढ़कर 60 हो चुकी है, लेकिन अभी नगर निगम का चुनाव नहीं होने से उसके बोर्ड का गठन नहीं हो सका। इसी तरह छावनी परिषद के सात सदस्यीय बोर्ड का चुनाव भी लंबित है। इस कारण भंग नगरपालिका परिषद के वार्ड सभासद और कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य इस चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मतदेय स्थल और उनसे संबंधित मतदाता
बूथ क्रमांक स्थान मतदाता
01 जिला पंचायत 52
02 मिश्रीपुर 207
03 ददरौल 156
04 कांट 145
05 मदनापुर 142
06 तिलहर 169
07 खुदागंज 145
08 मीरानपुर कटरा 18
09 जैतीपुर 131
10 निगोही 152
11 पुवायां 182
12 सिंधौली 175
13 खुटार 126
14 बंडा 165
15 जलालाबाद 204
16 अल्हागंज 12
17 मिर्जापुर 128
18 कलान 131
पीलीभीत के मतदेय स्थल और उनसे संबंधित मतदाता
बूथ क्रमांक स्थान मतदाता
19 अमरिया 228
20 ललौरी खेड़ा 143
21 न्यूरिया हुसैनपुर 26
22 नगरपालिका परिषद पीलीभीत 279
23 बरखेड़ा 185
24 बीसलपुर 189
25 बिलसंडा 208
26 पूरनपुर 485
27 कलीनगर 10
एमएलसी चुनाव के लिए सभी बूथ जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और नगर निकायों के कार्यालय परिसरों में बनाए जा रहे हैं। सांसद, विधायक और ग्राम प्रधान उन्हीं बूथों पर मतदान करेंगे, जहां की मतदाता सूची में उनका नाम होगा। गत 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित होने के कारण राज्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों की नाम वापसी की तिथि एक दिन बढ़ाकर 24 मार्च निर्धारित कर दी है, लेकिन मतदान पूर्ववत नौ अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रेल को कराई जाएगी। -रामसेवक द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed