फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Village Development Officer posted in Khutar suspended.

Shahjahanpur News: खुटार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित

Fri, 15 May 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer posted in Khutar suspended.
खुटार। प्रधानों के डीएम से शिकायत करने के बाद शिकायतें सही मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी विवेकशील पाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवेकशील पाल के खिलाफ कई प्रधानों ने डीएम से मिलकर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। ग्राम विकास अधिकारी का ठेली मरम्मत को लेकर एक ऑडियो भी चर्चा में रहा था। संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने शिकायतों की जांच कराई थी।

जांच के बाद डीपीआरओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी विवेकशील पाल को विकास कार्यों में अनियमितता और ग्राम प्रधानों की शिकायतें सही मिलने पर अधिकारियों के आदेश पर निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी की जाएगी। उधर ग्राम विकास अधिकारी विवेकशील पाल का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनको निलंबन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed