फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vidya gyan parisha

विद्या ज्ञान परीक्षा में बैठे सात हजार बच्चे

Sun, 22 Feb 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
vidya gyan parisha
जिले के पांच सेंटरों पर शुक्रवार को संपन्न हुई विद्या ज्ञान परीक्षा में करीब सात हजार बच्चे शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। हालांकि प्रवेश पत्रों में सेंटरों के नाम न लिखे होने से छात्र-छात्राओं के साथ उनके घरवाले भी परेशान होते रहे।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान परीक्षा में परिषदीय स्कूलों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले बच्चों को परीक्षा देनी होती है। इसके बाद चयनित बच्चों को छह से लेकर 12 तक की शिक्षा आवासीय और नि:शुल्क दी जाती है। आईटी कंपनी एचसीएल की ओर से संचालित विद्या ज्ञान स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ ही योग, खेलकूद, संगीत एवं अन्य तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश भर के स्कूलों के बच्चों की परीक्षा लेने के बाद चयन किया जाता है। इसके लिए बनाए गए इस्लामियां इंटर कालेज, जीआईसी, जनता इंटर कालेज, सरदार पटेल कन्या हिंदू इंटर कालेज, जीजीआईसी में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही से परीक्षा नहीं दे सकी सेजल
विद्या ज्ञान परीक्षा में शामिल होने के निगोही के गांव ढकिया तिवारी से शहर में आई छात्रा सेजल चौहान शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से परीक्षा देने से वंचित रह गई। निगोही के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए प्रवेश पत्र पर परीक्षा का केंद्र नहीं लिखा गया। वहीं सभी सेंटरों पर भटकने के बाद जीजीआईसी में करीब एक बजे छात्रा का रोल नंबर मिला तो उसे देरी की बात कहकर प्रधानाचार्य वंदना यादव ने मना कर दिया। पूरे दिन सेजल और उसके पिता चंद्रप्रकाश सिंह चौहान अधिकारियों से बात करके परीक्षा दिलाने की गुहार लगाते रहे।

इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ का कहना है उनके द्वारा केवल सेंटर लिखने की गलती हुई, प्रवेश पत्र पर समय पहले से ही लिखकर आया था और छात्रा की परीक्षा समय की वजह से छूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed