फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   victim girl consumed poison after man forcibly made her write a compromise

लखनऊ के होटल में दुष्कर्म: पुवायां में युवक ने जबरन लिखवा लिया राजीनामा, पीड़ित युवती ने खाया जहर

Tue, 11 Jun 2024 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 01:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने जहर खा लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बताया गया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जबरन राजीनामा लिखवा लिया। इससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
victim girl consumed poison after man forcibly made her write a compromise
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने लखनऊ ले जाकर एक होटल में दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। युवती ने कार्रवाई की मांग की तो पुवायां में जबरन राजीनामा लिखवा लिया गया। इससे आहत युवती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


नौ जून को पुवायां के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि दो वर्ष पूर्व वह बहन के घर दिल्ली जा रही थी। रास्ते में खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से संपर्क हो गया। युवक ने खुद को कृषि विभाग में तैनात बताते हुए एक लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही थी। 

विज्ञापन

फोटो वायरल करने दी धमकी 
आरोप है कि तीन जून को युवक ने उसे लखनऊ के होटल में बुलाकर 50 हजार रुपये ले लिए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। नशा हो जाने पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और फोटो भी बना लिए। धमकी दी कि कहीं भी शिकायत करने पर फोटो वायरल कर देगा।
 
युवती का आरोप है कि सोमवार को पुवायां में एक स्थान पर उससे जबरन समझौता लिखवा लिया गया। इससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार सुबह घर में जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन युवती को सीएचसी लाए। डॉक्टर ने युवती की हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed