{"_id":"688cabfbc9724b0eaf06daac","slug":"vhp-officials-will-take-pledge-by-celebrating-foundation-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149468-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्थापना दिवस मनाकर संकल्प दिलाएंगे विहिप पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्थापना दिवस मनाकर संकल्प दिलाएंगे विहिप पदाधिकारी
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्ययोजना बैठक का माल्यार्पण कर शुभारंभ करते पदाधिकारी। स्रोत: संगठ
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्ययोजना बैठक परशुरामधाम में हुई। इसमें महानगर उपखंड स्तर पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम कराने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने परिषद के छह माह के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि विहिप के कार्यकर्ता प्रत्येक उपखंड तक स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाएंगे। कार्यकर्ता भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम के जरिये हिंदू समाज को बताएंगे कि किस प्रकार भारत माता को राजनीति के स्वार्थ में खंड-खंड किया गया।
हिंदू समाज को पुनः भारत माता को अखंड बनाने का संकल्प दिलाएंगे। मतांतरण की घटनाओं को रोकने को कार्यकर्ता तैयार हैं। बताया कि प्रांत बैठक में कुछ दायित्व परिवर्तन हुए। अब हरीश प्रजापति प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख, पंकज गुप्ता विभाग संयोजक, अंकित मिश्रा विभाग सहसंयोजक, हर्षित गुप्ता महानगर संयोजक, राहुल कनौजिया महानगर सह मंत्री, सुरेश राठौर आदि बनाए गए है।
बैठक में वंश पंडित को प्रखंड संयोजक बजरंगदल व रजनीश यादव को प्रखंड उपाध्यक्ष केशवनगर बनाया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रिंस गौड़ आदि मौजूद रहे।