फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Veteran Congress party workers full vigor

दिग्गज कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यकर्ताआें में भरा जोश 

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 यूपी में सियासी जमीन तलाशने निकली कांग्रेस की चुनाव टीम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, गुलाम नबी आजाद, संजय सिंह, प्रमोद तिवारी जैसे दिग्गज नेताओं ने 27 साल यूपी बदहाल यात्रा का यहां पड़ाव डालकर जिले के कांग्रेसियों में जोश भर दिया है। मिशन 2017 की कामयाबी के लिए जिलाध्यक्ष कौशल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क बढ़ाकर बैठकें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000
जिलाध्यक्ष कौशल ने बूथ प्रभारियों से साधा संपर्क
यूपी के सफर पर निकले कांग्रेसी दिग्गजों के विरोधी दलों पर आक्रामक तेवरों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर जादू जैसा असर किया है। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र कहते हैं कि दो दिन पहले तक जिन कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत कामों से फुरसत नहीं मिल रही थी, वे संगठन की धारा के साथ चलने को बेताब हैं। मंगलवार को मदनापुर, जलालाबाद, कलान, भावलखेड़ा और ददरौल ब्लॉक के गावों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओें की बातों और उनके व्यवहार से साफ लग रहा है कि जिले में कांग्रेस अपना खोया गौरव वापस लेकर रहेगी। जिलाध्यक्ष मिश्र के अनुसार बूथ प्रभारियों से पार्टी में चुनावी जीत के प्रति उपजा विश्वास लेकर जनता के बीच जाने को कहा है। 
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
पार्टी समर्थकों को जगाने की मुहिम में जुटे उपेंद्र
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपनों की दगाबाजी से आहत होकर सपा से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पुवायां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उपेंद्र पाल सिंह यात्रा के दौरान सड़क पर उतरे जन सैलाब को आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत मानते हैं। पुवायां समेत बंडा ब्लॉक के कमालपुर, देवकली, नभीची, खरगापुर आदि गांवों का दौरा करके लौटने पर उपेंद्र पाल ने कहा कि शीर्ष नेताओं की यात्रा ने कार्यकर्ताओं को सुप्तावस्था से जगा दिया है और अब पार्टी समर्थकों को जगाने की मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000
तिलहर में रजनीश, जलालाबाद में इंद्रासनी सक्रिय
कांग्रेस में उत्साह की लहर मंगलवार को तिलहर और जलालाबाद विधानसभा भी पहुंची। शहर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के दावेदार कृष्ण विनोद मिश्र ने कई मोहल्लों और कालोनियों मेें जाकर पाट्री के लिए समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गढ़ रहे जिले में रोड पर कांग्रेसियों के दिखने से जनाधार में तेजी से बढ़ोत्तरी होना तय है। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी नामित किए गए रजनीश कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना ने तिलहर कसबा समेत सिंधौली और जिला पंचायत सदस्य इंद्रासनी यादव ने कलान और जलालाबाद क्षेत्र में भ्रमण किया। 

00000000000000000000000000000000
29 को राहुल तय करेंगे कांग्रेस की चुनाव रणनीति
तिलहर और कटरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जमीन संवारने में जुटे जिला महासचिव विश्वदीप अवस्थी के अनुसार ब्लॉक स्तर पर 15-15 कार्यकर्ताओं का चयन करके सूची प्रदेश कार्यालय भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को लखनऊ  के प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में राहुल गांधी बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद करके चुनाव की रणनीति तय करेंगे और इसी रणनीति के आधार पर भविष्य की गतिविधियां तय हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed