फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles will not be able to go on the Khirnibag Ramlila route, route diversion implemented.

Shahjahanpur News: खिरनीबाग रामलीला वाले मार्ग पर नहीं जा सकेंगे वाहन, रूट डायवर्जन लागू

Thu, 02 Oct 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be able to go on the Khirnibag Ramlila route, route diversion implemented.
शाहजहांपुर में आंख अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर बृहस्पतिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में रावण दहन किया जाएगा। ऐसे में जाम से लोगों को बचाने के लिए शाम पांच बजे से वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर गुजारा जाएगा। जीआईसी तिराहा, इस्लामिया कॉलेज रोड, सदर से खिरनीबाग जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ओसीएफ रामलीला के मार्ग पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। यहां डायवर्जन तीन अक्टूबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


खिरनीबाग रामलीला में रावण दहन के चलते भीड़ उमड़ने से सड़कें जाम हो जाती हैं। अव्यवस्था से बचने के लिए यातायात पुलिस ने एक दिन पहले ही व्यवस्था कर ली है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से मेला समाप्ति तक अंटा चौराहा की तरफ से खिरनीबाग व जीआईसी तिराहे की ओर से खिरनीबाग, पीडब्ल्यूडी तिराहा से मेला मैदान, एसपी कार्यालय तिराहा से चौराहा, अल्का गेस्ट हाउस व बिस्मिल पार्क की ओर से मेला मैदान की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन




भारी वाहन यहां से गुजारे जाएंगे
रूट डायवर्जन के दौरान हथौड़ा चौराहा से शहर की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे। इन्हें दियूरिया मोड़ से होते हुए रिंग रोड से गुजारा जाएगा। मछली मार्केट तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसी तरह शाहबाजनगर तिराहा से शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन मेला समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डाइवर्जन के दौरान रोडवेज की बसों को हथौड़ा चौराहा व पुवायां रोड से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओसीएफ रामलीला की ओर जाने वाले इन मार्ग पर बंद रहेंगे वाहन
ओसीएफ रामलीला में शुक्रवार को रावण दहन किया जाएगा। उससे पहले ही रूट डाइवर्जन का खाका तैयार किया। पीडब्ल्यूडी तिराहा से डिपो तिराहा की ओर कोई वाहन जाने नहीं दिया जाएगा। ग्वाल टोली चौराहा से डिपो तिराहा, रोडवेज, रैन बसेरा तिराहा व दुर्गा तिराहा से डिपो तिराहा की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित कर दिए हैं। टाउनहॉल में त्रिमूर्ति कवि तिराहा से दुर्गा तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। रेलवे स्टेशन के लिए शहर से आने वाले वाहन घंटाघर से लाल इमली चौराहा से मालगोदाम रोड होते हुए स्टेशन भेजे जाएंगे।


यहां बनाए गए पार्किंग स्थल
ओसीएफ मंदिर के पीछे ग्वालटोली के पास खाली मैदान, एनसीसी मैदान, ओसीएफ मस्जिद के पास खाली मैदान व खिरनीबाग मेले में आने वालों के लिए पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की कोठी के पास मैदान में वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा जेल रोड के पीछे पार्किंग और कचहरी पार्किंग में मेले ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी वाहन खड़े कर सकेंगे।


त्योहारी सीजन में लग रहा जाम
जाम की समस्या से त्योहारी सीजन में भी मुक्ति नहीं मिल पा रही है। ई-रिक्शा पर पाबंदी नहीं लगने के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। आंख वाले अस्पताल के पास बुधवार को कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ई-रिक्शे, कार, बाइक आदि फंस गए हैं। लोग काफी देर तक फंसे रहे। अवकाश होने के चलते यातायात पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आए।



आज शाम पांच बजे से मेला समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ओसीएफ रामलीला क्षेत्र में रूट डाइवर्जन की व्यवस्था तीन अक्तूबर तक लागू रहेगी। खाली मैदानों पर पार्किंग बनाई गई है। वहां खड़े होने वाले भारी वाहनों को बुधवार को चेतावनी देकर हटवा दिया गया है। - संजय कुमार, सीओ यातायात

शाहजहांपुर में आंख अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर में आंख अस्पताल के सामने लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed