फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles standing on the road from Ghantaghar to Charkhamba

घंटाघर से चारखंभा तक सड़क पर वाहन खड़े होने से लगता रहा जाम

Wed, 13 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on the road from Ghantaghar to Charkhamba
शाहजहांपुर में चौक-चारखंभा मार्ग पर पीएनबी बैंक के बाहर सड़क पर खड़े दोपहिया वाहन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में घंटाघर से चारखंभा मार्ग पर लगभग प्रतिदिन ही जाम लगता है। इसका मुख्य कारण सड़क पर ही चार और दोपहिया वाहनों का खड़ा होना है। लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर खरीदारी को निकल जाते हैं। इस बीच जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। मंगलवार दोपहर में भी यही स्थिति बनी रही। सड़क पर खड़े वाहनों के वजह से जाम लगता रहा और लोग कड़ी धूप में परेशान होते रहे। लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

12:30 बजे, सीतापुर अस्पताल
सीतापुर अस्पताल के बाहर सड़क पर ही एक चारपहिया वाहन खड़ा था। जबकि उसके आगे ही ई-बस स्टॉप का बोर्ड भी लगा था। जहां शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें रुकती हैं। वाहन खड़ा होने से जाम लगता रहा। इसी तरह थोड़ी दूरी पर भी वाहन सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन

12:45 बजे, छोटो चौक चौराहा
छोटा चौक चौराहा के पास सड़क के किनारे दो कारें आगे पीछे खड़ी थीं। उसी समय छुट्टी होने पर स्कूलों की बसें भी आ गईं। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालक फंस गए। काफी देर तक वाहन रेंग-रेंगकर कर निकले। जब स्कूल की बसें आगे निकल गई, तब जाकर चौराहे का जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

12:55 बजे, पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सड़क पर ही कई दोपहिया वाहन खड़े मिले। जो लगभग आधी सड़क को घेरे हुए थे। दूसरी तरफ सड़क को जलापूर्ति की पाइप लाइन डालने के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है। वाहनों के सड़क पर खड़े और सड़क खोदी पड़ी होने से यहां पर भी दिनभर जाम की समस्या बनती रही।

01:00 बजे, रंगमहला तिराहा
दोपहर एक 01:00 बजे चार खंभा से पहले रंगमहला तिराहे के पास सड़क पर एक तरफ चारपहिया गाड़ी और सड़क मरम्मत के लिए बुलडोजर खड़ा हुआ था। दूसरी तरफ दुकानदारों व ग्राहकों की बाइक, साइकिल आदि खड़े थे। इसकी वजह से यहां पर भी जाम की समस्या खड़ी हो गई।

शाहजहांपुर में चौक-चारखंभा मार्ग पर डॉ. रविमोहन क्लीनिक के पास सड़क पर खड़ी सरकारी गाड़ी व लगा जा?

शाहजहांपुर में चौक-चारखंभा मार्ग पर डॉ. रविमोहन क्लीनिक के पास सड़क पर खड़ी सरकारी गाड़ी व लगा जा?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में सीतापुर अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी कार और लगा जाम

शाहजहांपुर में सीतापुर अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी कार और लगा जाम- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में छोटा चौक चौराहा के पास सड़क पर खड़ी कार और लगा जाम

शाहजहांपुर में छोटा चौक चौराहा के पास सड़क पर खड़ी कार और लगा जाम- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed