फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicle left to promote communicable disease control campaign

Shahjahanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रचार के लिए वाहन रवाना

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vehicle left to promote communicable disease control campaign
शाहजहांपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सोमवार से शुरुआत हो गई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते इस बार जागरूकता रैली नहीं निकाली गई। पुराने जिला अस्पताल से ई-रिक्शे को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने जन जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार के लिए एक ई-रिक्शे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजीव मौर्या ने बताया कि तीन दिन तक ई-रिक्शे से विभिन्न वार्डों में माइक के जरिये प्रचार किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ब्लॉक में दो रिक्शों से जागरूकता अभियान चलाएंगे। ब्लॉक और मुख्यालय स्तर पर पोस्टर व बैनर लगाकर लोगाें को बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस काम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अंसार अली, डॉ. पीपी श्रीवास्तव, यूनिसेफ से हुदा जेहरा, डीसीपीएम पुष्पराज गौतम, शशिविंद शुक्ला, अभय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed