फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicle in Minister-in-charge's convoy collides with a bull.

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री के काफिले की गाड़ी सांड़ से टकराई

Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicle in Minister-in-charge's convoy collides with a bull.
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे पर थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में रविवार रात दिल्ली की तरफ से आ रहे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के काफिले की एक कार अचानक सामने आए सांड़ से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पाकर गढियारंगीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कुछ देर बाद सभी लोग गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

हादसा गंगा एक्सप्रेस वे की संख्या 224 -225 के बीच रात करीब दस बजे हुआ। बताया जाता है कि अचानक एक सांड़ के सामने आ जाने से घटना हुई। छुट्टा पशुओं की मौजूदगी के कारण एक्सप्रेस वे पर आए दिन हादसे हो रहे है। बीते शुक्रवार को सुबह दस बजे इसी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर एक एम्बुलेंस छुट्टा पशु से टकराकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। सीओ तिलहर विदूष सक्सेना ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रभारी मंत्री की फ्लीट का एक वाहन के सांड़ से टकराने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed