फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Veer Abdul Hamid's life is a source of inspiration: Suresh

वीर अब्दुल हमीद का जीवन प्रेरणास्रोत : सुरेश

Mon, 21 Sep 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Veer Abdul Hamid's life is a source of inspiration: Suresh
शाहजहांपुर में वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर स्मारिका ​का विमोचन करते वित्त मंत्री सुरेश खन्न
शाहजहांपुर। 1965 के भारत-पाक युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहीद दिवस रविवार को कैंट स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में मनाया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अदम्य साहस और पराक्रम से दुश्मन के इरादों को नाकाम किया।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शहीद-ए-आजम अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की कुर्बानी और साहस बेमिसाल है। अध्यक्षता करते हुए हाजी याकूब हुसैन इदरीसी ने इदरीसी समाज की आर्थिक स्थिति का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से बिरादरी को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने और सिलाई के पेशे को दस्तकारी का दर्जा देने की मांग की। संस्था ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री ने महबूब हुसैन इदरीसी मेमोरियल अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अहमद मुबीन ने मंत्री को अंग वस्त्र भेंट किया। मंत्री ने स्मारिका का विमोचन भी किया। वसीम इदरीसी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अवधेश दीक्षित, डॉ. सुरेश मिश्रा, आफाक उल्लाह खान, ताहिर अली, शमसुद्दीन इदरीसी, फैजान हुसैन इदरीसी, अनूप कुमार, शब्बन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed