{"_id":"63ee7a68373b017dd80b6594","slug":"vdo-and-bike-rider-clash-near-sudama-school-fight-shahjahanpur-news-c-4-1-66456-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहाँपुर: सुदामा स्कूल के पास भिड़े वीडीओ और बाइक सवार, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहाँपुर: सुदामा स्कूल के पास भिड़े वीडीओ और बाइक सवार, मारपीट
Fri, 17 Feb 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुदामा प्रसाद कॉलेज के पास बृहस्पतिवार शाम को विवाद हो गया। कलान में तैनात ग्राम विकास अधिकारी और बाइक सवार युवक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट होने के बाद पुलिस थाने ले आई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
यह मामला शाम करीब सात बजे का है। सुदामा प्रसाद कॉलेज के पास ग्राम विकास अधिकारी अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार बाइक सवार से छू गई। इसके बाद बाइक सवार गिर गए। ग्राम विकास अधिकारी का आरोप है कि बाइक सवारों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और कई थप्पड़ मारे। इसके बाद वीडीओ ने कार से रॉड निकाल ली। विवाद के दौरान बाइक सवार युवक के अंगुली में चोट आई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर अमित पांडेय के अनुसार, दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानते हुए राजीनामा कर लिया है। संवाद