{"_id":"6a00c13a7c8eb904c609eb81","slug":"various-events-held-on-the-birth-anniversary-of-maharana-pratap-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172854-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महाराणा प्रताप की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महाराणा प्रताप की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र के नवादा दरोवस्त में महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर जय राजपूताना के नारे लगाए।
आयोजक अतुल सिंह नवादा ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक नाम नहीं बल्कि स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सम्मान और स्वतंत्रता के लिए हर संघर्ष छोटा होता है। सुमित सिंह, उधमवीर, अमन, अमित व अनूप का सहयोग रहा।
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन कस्बे से आकाश सिंह व अनुज सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली अमरेडी, पहाड़पुर, डभौरा, खेड़ा-बझेड़ा तक गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने महाराणा प्रताप सिंह के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। अजय प्रताप सिंह, शरद यादव, अमन प्रताप सिंह, सुमित ठाकुर, प्रबल सिंह, अजय तोमर, आदर्श सिंह, विकल गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुटार। नगर के एक पैलेस में करणी सेना की ओर से शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्राची सिंह, रोहित शुक्ला, सुमित सिंह अनूप सिंह, विमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।