फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vande Bharat train: The fare from Shahjahanpur to Bareilly will be Rs 490.

वंदेभारत ट्रेन : शाहजहांपुर से बरेली तक देना होगा 490 रुपये किराया

Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train: The fare from Shahjahanpur to Bareilly will be Rs 490.
नौ दिसंबर से चलेगी वंदे भारत ट्रेन। फाइल फोटो - फोटो : poni news
शाहजहांपुर। नौ दिसंबर से सहारनपुर से गोमतीनगर (लखनऊ) जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होगा। रेलवे ने ट्रेन के किराये का निर्धारण कर दिया है। शाहजहांपुर से बरेली तक 490 रुपये किराया तय किया गया है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को लखनऊ से सीतापुर के रास्ते सहारनपुर के लिए ट्रेन रवाना की गई थी। ट्रेन के यहां आने पर जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यहां से स्कूली बच्चों समेत तमाम लोगों ने निशुल्क सफर भी किया था। उसके बाद ट्रेन नहीं चली तो व्यापारियों ने मांग उठाई थी।
विज्ञापन

अब नौ दिसंबर से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सहारनपुर से गोमतीनगर तक ट्रेन जाएगी। ट्रेन के आरक्षण को लेकर किराया जारी कर दिया गया है। शाहजहांपुर से बरेली तक 490 रुपया किराया है। इसी तरह सहारनपुर तक जाने के लिए 1155 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें खाना, स्नैक्स व चाय निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, खाद्य सामग्री यात्रियों को किस स्टेशन पर मिलेगी। ये अभी स्पष्ट नहीं है। रेलवे के स्थानीय अधिकारी के अनुसार, अब तक वंदे भारत के लिए स्टेशन से कोई आरक्षण नहीं हुआ है।
----------
ये है किराया

645 रुपये शाहजहांपुर से गोमतीनगर लखनऊ तक
490 रुपये शाहजहांपुर से बरेली तक
830 रुपये शाहजहांपुर से मुरादाबाद तक
1095 रुपये शाहजहांपुर से रुड़की तक
1155 रुपये शाहजहांपुर से सहारनपुर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed