फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vande Bharat Train Stopover... Stage Set; Flag-off Today

Shahjahanpur News: वंदे भारत ट्रेन का ठहराव...मंच तैयार, आज दिखाई जाएगी हरी झंडी

Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Train Stopover... Stage Set; Flag-off Today
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर मंच तैयार करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में भी ठहराव बुधवार से प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भगवा मंच तैयार किया गया है। बुधवार को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून जाने वाली ट्रेन का स्टाॅपेज पहले यहां नहीं था। इसके चलते यात्रियों को देहरादून, हरिद्वार समेत कई प्रमुख स्थानों पर जाने के लिए बरेली या लखनऊ से रिजर्वेशन कराना पड़ता था। इसे लेकर जनप्रतिनिधियाें ने प्रयास शुरू किए तो केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्रेन के ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ से देहरादून जाने वाली 22545 वंदे भारत ट्रेन सुबह 7:34 बजे लाइन नंबर तीन पर आएगी। यहां मंत्री, विधायक व रेलवे के मंडलीय अफसर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना करेंगे। ट्रेन का स्टाॅपेज दो मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर तैयारियां चलती रहीं। स्टेशन पर साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य चलता रहा। मंच के सामने दो सौ लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं, साथ ही कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम गीत भी बजता रहेगा।
--
ट्रेन में आरक्षण की सुविधा झंडी दिखाने के बाद मिलेगी
वंदे भारत ट्रेन के लिए आरक्षण अभी यहां से प्रारंभ नहीं हुए हैं। ट्रेन का ठहराव यहां शुरू होने के बाद आरक्षण शुरू किए जाएंगे।
------
इन्हें दिया निमंत्रण
कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, भाजपा अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, रेलवे बोर्ड के सदस्यों आदि को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा रेलवे के मंडलीय अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

--
यात्रियों को सरकार की सौगात
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर को सरकार की ओर से बड़ी सौगात है। इससे यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि पहले ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में नहीं था। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन का शाहजहांपुर में ठहराव कराने का अनुरोध किया था। जनसुविधा के इस अनुरोध को मानते हुए रेल मंत्री ने ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर स्वीकृति दी है।

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर मंच तैयार करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर मंच तैयार करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed