फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Van driver accused of molesting an innocent child arrested, report on school operator also

Shahjahanpur News: मासूम से छेड़खानी का आरोपी वैन चालक गिरफ्तार, स्कूल संचालक पर भी रिपोर्ट

Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Van driver accused of molesting an innocent child arrested, report on school operator also
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वैन चालक कामरान। स्रोत: पुलिस
भावलखेड़ा। स्कूल की वैन में कक्षा एक की छात्रा से छेड़खानी करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर स्कूल के संचालक के खिलाफ भी पुलिस ने शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। उस पर मामले को दबाने के लिए धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन


आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की आठ साल की बेटी शुक्रवार सुबह 7:30 बजे वैन से विद्यालय जा रही थी। आरोप है कि वैन चालक कामरान निवासी मोहल्ला ककराकलां थाना सदर बाजार ने उसे आगे की सीट पर बैठा लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने स्कूल पहुंचकर अपनी कक्षा अध्यापिका को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

आरोप है कि जानकारी लगने पर पिता स्कूल पहुंचे तो स्कूल संचालक खान शाह खाबर ने उसे धमकाया। किसी से शिकायत नहीं करने की हिदायत देकर काफी देर तक स्कूल में बैठाए रखा। उसने कहा कि छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। चालक से माफी मंगवा देंगे। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार देर रात दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर वैन चालक कामरान और स्कूल संचालक खान शाह खाबर के खिलाफ पाॅक्सो, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी वैन चालक कामरान को पक्का पुल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------
छात्रा और उसके परिजनों को किसी भी प्रकार से धमकाया नहीं गया है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। पीड़ित छात्रा को तो मेरी ओर से मदद का पूरा भरोसा दिलाया गया था। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
खान शाह खाबर, स्कूल संचालक
-----------------
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सौम्या पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed