{"_id":"158db754ce14cf0c7abc01a5cfd3975f","slug":"vagon-leackage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का टैंकर लीक, बहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का टैंकर लीक, बहा पेट्रोल
शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर खड़ी की गई मालगाड़ी के कई टैंकरों के ड्रेनेज के नट बोल्ट ढीले होने से पेट्रोल बहता रहा। इसकी जानकारी स्टेशन के कर्मियों को नहीं हो सकी। बाद में एक मीडियाकर्मी की सूचना पर कैरेज एंड वैगन के कर्मचारियों ने टैंकरों के नट बोल्ट कसे। इसके बाद मालगाड़ी गंतव्य को रवाना हुई।
बुधवार को अपलाइन पर पेट्रोल लेकर सिलीगुड़ी की रही मालगाड़ी को लाइन क्लियर न होने की वजह से शाम 03:20 बजे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। टैंकरों के ड्रेनेज के नट बोल्ट ढीले होने की वजह से उससे पेट्रोल बह रहा था। बाद में सूचना जीआरपी और अन्य स्टेशन अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पॉवर केबिन से मालगाड़ी को अटैंड करने के निर्देश दिए गए। इस पर हरकत में आए कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने आननफानन में मालगाड़ी चेक की तो पाया तीन टैंकरों से पेट्रोल बह रहा था। इस पर कर्मचारियों ने नट बोल्ट सही करके ट्रेन को 03:55 बजे रवाना किया गया।