फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaccination to begin at the Medical College OPD from the 23rd.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 23 से शुरू होगा वैक्सीनेशन

Thu, 19 Mar 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vaccination to begin at the Medical College OPD from the 23rd.
शाहजहांपुर। किशाेरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में सोमवार से केंद्र बनाकर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए एएनएम, वैक्सीनेटर और वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई है। टीकाकरण के प्रबंधन के लिए डॉक्टर और फार्मासिस्ट की एईएफआई (एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन) टीम का गठन किया गया है। जिले में 25 से 30 हजार किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। एईएफआई टीम टीकाकरण के बाद होने वालीं प्रतिकूल घटनाओं पर नियंत्रण करेगी।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को दस हजार वॉयल मिल गईं हैं। विभाग ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में टीकाकरण केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आसिफ ने बताया कि सोमवार से एक सेशन शुरू कर वैक्सीनेशन को प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद तीन महीने तक सीएचसी पर सत्र लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। उसके बाद अगले नौ महीने तक सत्रों में वैक्सीन भेजकर टीके लगवाए जाएंगे। आशा वर्कर्स के माध्यम से 14 वर्षीय किशोरियों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सिंगल डोज टीकाकरण एक प्रभावी तरीका है। इसके साथ 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की स्क्रीनिंग भी होगी। कोविड-19 की तरह यूविन पोर्टल से प्रमाणपत्र लोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्हें नहीं लगाया जाएगा टीका
-मध्यम या गंभीर रोग से पीड़ित किशोरी को टीका नहीं लगाया जाएगा
-पूर्व में किसी टीके से एलर्जी होने पर भी वैक्सीन नहीं लगेगी।
-14 से कम या 15 से अधिक वर्ष की किशोरी को टीका नहीं लगाया जाएगा।
--
स्वयंसेवी संस्था का लेंगे सहयोग
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले टीकाकरण के लिए शिक्षा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इनके अलावा लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आईएमए के पदाधिकारियों से भी सहयोग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed