फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vaccination

ग्राम प्रधान ने कैंप लगवाया... 450 लोगों ने लगाई वैक्सीन

Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination
पुवायां। गांव इटौली की प्रधान की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में टीकाकरण शिविर लगाया तो ग्रामीणों की खूब भीड़ उमड़ी और वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

गांव इटौली में नौ सौ आबादी के बीच 750 मतदाता हैं। इनमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 350 और 18 से 44 वर्ष के 400 लोग हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोग सतर्क होने लगे हैं। गांवों में लगे शिविर में लोगों वैक्सीन लगाई। गांव में अभी तक कैंप नहीं लगने से गांव के लोगों ने प्रधान शशिबाला और उनके पति जितेंद्र सिंह से शिविर लगवाने की मांग की। इस पर उन्होंने पुवायां सीएचसी के प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ से बात की और गांव में कैंप लगाया गया।
प्रधान शशिबाला से सबसे पहले खुद को वैक्सीन लगवाकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद वैक्सीन लगवाने के लिए कतार लग गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 250 और 18 से 44 वर्ष के 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। गांव के लोगों ने कहा कि वैक्सीन लगवाकर सरकार जिंदगी बचाने का प्रयास कर रही है, हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

चुनाव के बाद से ही गांव के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे थे। गांव के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कैंप लगवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे ज्यादा टीकाकरण हो सका। - शशिबाला, ग्राम प्रधान, इटौली, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है। गांव में कैंप लगा तो मैंने वैक्सीन लगवाई है। मुझे न तो बुखार आया और न ही कोई अन्य दिक्कत हुई है। टीका लगवाने से मन को शांति मिली और खुद को सुरक्षित महसूस हो रहा है। - सतीश चंद्र, निवासी इटौली, पुवायां
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई है। अफवाहें फैलाने से कोई फायदा नहीं मिलने वाला। सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे ही बचाव हो सकता है। - विपिन कुमार, निवासी इटौली, पुवायां

इटौली की प्रधान के पति ने मुझसे मिलकर गांव में कैंप लगाने की मांग की थी। इसके बाद गांव में कैंप लगवाया। इसमें गांव के लोगों ने आगे आकर वैक्सीन लगवाई, इससे कैंप सफल रहा। प्रधान ने ग्रामीणों को जागरूक करके ज्यादा वैक्सीनेशन कराया, इसके लिए बधाई। अन्य ग्राम प्रधान इसी तरह से गांव के लोगों को जागरूक करें तो हर गांव से ऐसे ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
- डॉ. मोहम्मद आसिफ, सीएचसी प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed