फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vaccination

ढका घनश्याम में भी 80 प्रतिशत लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बंडा। गांव ढका घनश्याम के लोगों ने किसी अफवाह में न आते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाने में अन्य गांवों की अपेक्षा बढ़त हासिल की है। गांव में 80 प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

बंडा कसबे से सात किमी दूर गांव ढका घनश्याम में पीएचसी है। पीएचसी के कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना वैक्सीन के लाभ बताए और आशा वर्कर ने कई बार घरों में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस कारण यहां 80 प्रतिशत लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। गांव में 45 वर्ष से ऊपर के 350 लोगों में 280 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं तो 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 340 लोगों में 125 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि नितिन कुमार ने बताया 45 से ऊपर के लोगों का टीका गांव में ही लगाया जा रहा था। इसलिए बुजुर्गों ने ज्यादा टीके लगवाए। 45 से नीचे वालों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर बंडा सीएचसी भेजा जाता है। गांव के अन्य लोग भी जल्द ही वैक्सीन लगवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने टीका लगवा लिया तो आपने क्यों नहीं लगवाया
मेरी आयु 80 वर्ष है। कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने की जानकारी होने के बाद मैंने बिना देर किए वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद से कोई समस्या नहीं हुई। सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। -कन्हाईलाल
मेरी आयु 70 वर्ष है। मैंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। वैक्सीन लगवाने में कोई भी दिक्कत नहीं आई और बाद में भी कोई समस्या नहीं हुई। वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। -अमीर हसन
मैंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। बुखार नहीं आया और कोई परेशानी भी नहीं हुए। सभी लोग वैक्सीन लगवाले, जिससे कोरोना संक्रमण से बच सकें । -राधिका देवी
मैंने कोरोना वैक्सीन लगवाई तो बाद में हलका बुखार आया। बुखार की दवा भी मिली थी। दवा का सेवन करने के बाद से कोई समस्या नहीं हुई। -हाजरा बेगम
मैंने घर घर जाकर लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। कुछ लोगों ने आपत्ति भी की लेकिन बार बार जाकर समझाने से सभी लोग वैक्सीन लगवाने को तैयार हो गए। गांव में 80 प्रतिशत लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। अन्य लोग भी जल्द वैक्सीन लगवा लेंगे। -सितारा बेगम, आशा वर्कर

सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। ढका घनश्याम में उप केंद्र होने के कारण वहां लोगों ने ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाया। आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों का भी सहयोग रहा। लोग अफवाहों में न फंसें और टीका जरूर लगवाएं। -डॉ. मनोज मिश्रा, सीएचसी प्रभारी बंडा
हमें बताएं
आपके गांव में टीकाकरण की स्थिति क्या है। मेल आईडी shahjahanpur@samvadnews.in अथवा मोबाइल नंबर पर 9580673124 व्हाट्सएप कर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed