{"_id":"65aadcc0063f1e34ae09ad74","slug":"vaccination-of-newborn-babies-will-also-be-done-in-private-hospitals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11926-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवजात शिशुओं का निजी अस्पतालों में भी होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवजात शिशुओं का निजी अस्पतालों में भी होगा टीकाकरण
Sat, 20 Jan 2024 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवजात शिशुओं और बच्चों का निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजकर सूचित करना होगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने सीएमओ को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके बाद भी लक्ष्य पूर्ण नहीं होता। इसको देखते हुए प्रमुख सचिव ने शहरी क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों का सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया है। पत्र में बताया कि निजी चिकित्सालयों व डॉक्टरों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर मैपिंग एचएमआईएस व ई-कवच पोर्टल पर रिपोर्टिंग कराई जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव की सुविधा वाले निजी चिकित्सालय में शिशु के जन्म के 24 घंटे के अंदर उसे बर्थ डोज लगाई जाए। उसकी रिपोर्ट भी विभाग को भेजी जाए। निजी चिकित्सालयों द्वारा प्रयोग की जाने वाली वैक्सीन और नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी देना अनिवार्य होगा।
-- -- -- -- --
वैक्सीन उपलब्ध करवाएगा स्वास्थ्य विभाग
-निजी चिकित्सालयों को मांग के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पतालों को प्रशिक्षित कर्मियों से ही वैक्सीन लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। वैक्सीन के रखरखाव के लिए भी सावधानी बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रमुख सचिव का पत्र प्राप्त हो गया है। कुछ अस्पताल पूर्व से वैक्सीनेशन कर भी रहे हैं। हालांकि, वे रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराते थे। अब सभी को तुरंत ही सूचना देनी होगी।
डॉ. पीपी श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी