{"_id":"62323695fd0e0f418872f219","slug":"vaccination-of-children-from-12-to-14-years-started-shahjahanpur-news-bly478538432","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू, पहले दिन कम पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू, पहले दिन कम पहुंचे बच्चे
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक के बालकों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत बुधवार से हो गई है। पुराने जिला अस्पताल स्थित जली कोठी केंद्र पर सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। पहले दिन शाम तक 30 बालकों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई।
सुबह दस बजे सीएमओ ने शुभारंभ कर अपनी निगरानी में वैक्सीनेशन शुरू कराया। कई स्कूलों के बच्चे यूनिफार्म में पहुंचे और कोरोना से जीत का टीका लगवाया। सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। अभी सिर्फ एक केंद्र पर वैक्सीन लगाई जा रही है।
होली के बाद सेंटरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। एक लाख, 27 हजार, 356 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। दूसरी तरफ टीका लगवाने आए बच्चे भी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए। 15 वर्षीय तक्षशिला स्कूल की छात्रा खुशी गुप्ता ने बताया कि कोविड के चलते शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
बीएसए व डीआईओएस से मांगी गई बच्चों की संख्या
12 से 14 वर्ष तक के बालकों के टीकाकरण अभियान का पहला दिन काफी सुस्त रहा। टीकाकरण को कराने के लिए स्कूलों में शिविर लगाए जाने की तैयारी है। उसके लिए बीएसए और डीआईओएस से छात्र संख्या को मांगा गया। एसीएमओ पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रचार-प्रसार की कमी के कारण पहले दिन टीका लगवाने बच्चे कम आए हैं। होली के बाद अभियान गति पकड़ेगा। टीकाकरण केंद्रों में इजाफा करने के साथ ही विद्यालयों में कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।