पुवायां। पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ के आदेश पर राना पब्लिक स्कूल में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पतालकर्मियों ने 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्रथम खुराक, 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को दूसरी खुराक दी गई। जिन बच्चों को जिस कंपनी की वैक्सीन दी गई थी उसी कंपनी की दूसरी खुराक दी गई।
इस दौरान बच्चों को घरों में साफ सफाई रखने और इसके लिए पिता, मां, परिवार के लोगों को प्रेरित करने को भी जागरूक किया गया। शिविर में बीएचडब्लू रामा देवी, आंगनबाड़ी कर्मचारी सोमा गुप्ता, स्कूल स्टॉफ से रहनुमा खान, प्रधानाचार्य दीपक पोखरिया, सचिव श्रीवास्तव, प्रदीप पांडे के सहयोग से टीकाकरण पूर्ण किया गया। जिन बच्चों को आज प्रथम खुराक दी गई है, एक माह के बाद उनको दूसरी खुराक भी दी जानी है।