निगोही। गौसनगर स्थित मदरसा अल जामियातुल गौसिया में चार दिवसीय उर्स गौस-ए-आजम का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। पहले दिन दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की गई।
मदरसे के संस्थापक हाफिज फाजिल कादरी के प्रतिनिधि मौलाना तारिक कादरी ने बताया कि हाफिज हुसामुद्दीन शाह की मजार पर गुलपोशी के बाद उर्स की शुरुआत हुई। फजिर की नमाज के बाद हल्का-ए-जिक्र और मदरसे के बच्चों की ओर से कुरआनख्वानी की गई। मगरिब की नमाज के बाद चरागा हुआ। कार्यक्रम में शाहिद हुसैन, खानिम खां, हाफिज हाशिम कादरी, माशूक खां समेत कई लोग मौजूद रहे।
मौलाना तारिक कादरी ने बताया कि दो अक्तूबर को फज्र की नमाज के बाद हल्का-ए-जिक्र और कुरआनख्वानी होगी। इसके बाद परचम कुशाई की जाएगी। मगरिब की नमाज के बाद चरागा होगा और रात नौ बजे तक तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद