{"_id":"f56b030503c86a554a344a128ea3e93c","slug":"urs-akidtmndon-the-second-day-of-the-chadrposhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने की चादरपोशी
तिलहर।
Updated Sat, 02 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के उर्स के दूसरे दिन दरगाह पर अकीदतमंदों
विज्ञापन
ने चादर और गुलपोशी कर मुरादें मांगी। उर्स में कुरान ख्वानी और तकरीर
हुईं। इसमें इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां की अगुवाई में मुईनुद्दीन, शाहिद
रजा, मो वसीम, हाफिज आकिल ने नात शरीफ पढ़ा और तकरीर की। रामपुर के शाहिदीन
साबरी, कव्वाल शमीम, वसीम व मासूम साबरी ने कलाम पेश किए। उधर, दूसरी तरफ
अच्छन मियां की अगुवाई में कुरान ख्वानी के बाद तकरीर का प्रोग्राम हुआ।
इसमें मौलाना जुबेर, हाफिज जाहिर, हाफिज अकील, अहसान अली, सिद्दीकी कुरैशी,
शाहिर अली, कासिफ अली, कासिम मियां, चंदा खां, अनवार मियां, मतलूब ली,
नवनीत पांडेय, कासिफ हुसैन आदि मौजूद रहे। रविवार को आठ बजे तकरीर, साढ़े
नौ बजे, मदरसे के बच्चों की दस्तार बंदी व दस बजे कुल शरीफ होगा। रात में
कव्वालियों का प्रोग्राम होगा। इस मौके पर इरशाद अली, अमान उल्ला, शफीक
अहमद, अशोक खन्ना, बकार हुसैन, विलाल आदि मौजूद रहे।