{"_id":"6883d4c75bd360a2200c4184","slug":"urea-was-being-sold-at-the-petrol-pump-at-night-truck-was-parked-at-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148936-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेंट्रोल पंप पर रात में बेची जा रही थी यूरिया, थाने पर खड़ा कराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेंट्रोल पंप पर रात में बेची जा रही थी यूरिया, थाने पर खड़ा कराया ट्रक
विज्ञापन
पुवायां थाने के गेट पर खड़ा खाद भरा ट्रक। संवाद
पुवायां। रात में पेट्रोल पंप पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम चित्रा निर्वाल ने ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार रात शाहजहांपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर यूरिया बेची जा रही थी। किसी ने मामले की शिकायत डीएम से कर दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम, डीडीओ, पुवायां के बीडीओ और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर यूरिया की बिक्री हो रही थी।
ट्रक चालक ने बताया कि वह अल्हागंज से 500 बोरी यूरिया लाया था। बाद में एक व्यापारी ने यूरिया को अपना बताते हुए पुलिस को बताया कि दुकान पर अंधेरा होने के कारण पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर यूरिया को ई-पॉस मशीन से किसानों को बेचा जा रहा था। उनके पास यूरिया के कागजात हैं। ट्रक से लगभग 300 बोरी यूरिया बेची जा चुकी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ट्रक को थाने पर खड़ा करा दिया गया है। जिलास्तर की टीम मामले की जांच करेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।