{"_id":"6294eeb5a6946d11a75c88fb","slug":"upsc-result-neeraj-kumar-of-shahjahanpur-secured-550th-rank-in-upsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: शाहजहांपुर के किसान के बेटे नीरज ने यूपीएससी में पाई 550वीं रैंक, वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हैं कार्यरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: शाहजहांपुर के किसान के बेटे नीरज ने यूपीएससी में पाई 550वीं रैंक, वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हैं कार्यरत
Mon, 30 May 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 30 May 2022 09:50 PM IST
सार
नीरज ने साल 2013 में एसएस कॉलेज से बीएससी की। इसके बाद सिविल परीक्षा की तैयारी में लग गए। 2015 में उनका चयन छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेट सीआरपीएफ में हुआ था। फिर बिहार में सब-रजिस्टार के पद पर चयन हुआ। 2018 में उनका सेल्स टैक्स विभाग में चयन हो गया था।
विज्ञापन
550वीं रैंक हासिल करने वाले नीरज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग के रहने वाले नीरज कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 550वीं रैंक प्राप्त की है। नीरज वर्तमान में मथुरा में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
नीरज ने बताया कि पिता बाबू सिंह किसान और मां विमला देवी गृहणी हैं। एक भाई और एक बहन है। उन्होंने साल 2013 में एसएस कॉलेज से बीएससी पास किया था। इसके बाद सिविल परीक्षा की तैयारी में लग गए। 2015 में उनका चयन छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट कमांडेट सीआरपीएफ में हुआ था। फिर बिहार में सब-रजिस्टार के पद पर चयन हुआ।
विज्ञापन
2018 में उनका सेल्स टैक्स विभाग में चयन हो गया था। वर्तमान समय में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर मथुरा में कार्यरत हैं। नीरज ने बताया कि उनके प्रेरणास्त्रोत माता-पिता के अलावा शाहजहांपुर में एसडीएम दशरथ कुमार व सीडीओ श्यामबहादुर सिंह हैं। इन लोगों ने उन्हें लगातार प्रेरणा प्रदान की।
विज्ञापन