{"_id":"585acaaa4f1c1b774fe3accc","slug":"uproar-over-school-chicken-bites-clerk-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मुर्गे काटने पर हंगामा, लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मुर्गे काटने पर हंगामा, लिपिक निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक सरकारी जूनियर हाईस्कूल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बारात के अवैधानिक तरीके से दिए गए स्कूल के एक कक्ष में बुधवार को मुर्गे काटना शुरू कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। इस प्रकरण में बीएसए ने विभागीय लिपिक सुहेल खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगर के मध्य स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल को बारात के लिए दिया गया था। इस दौरान स्कूल के कक्ष में मुर्गे काटने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को मिली। उन्हें बताया गया कि कमरे की चाबी कार्यालय लिपिक सुहेल खां द्वारा दी गई है। लिपिक की मनमानी से खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को अवगत कराया। बीएसए ने देवेंद्र कुमार पांडेय ने शिकायत पर प्रथम दृष्टया मो. सुहेल खां को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच सौंप दी है। बुधवार को स्कूल में बारात थी। इसी दौरान कुछ लोगाें ने मुर्गा काटना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन