फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over beating of home guard's son and daughter-in-law, traffic jam imposed

Shahjahanpur News: होमगार्ड के बेटे और बहू को पीटने पर हंगामा, लगाया जाम

Thu, 02 May 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar over beating of home guard's son and daughter-in-law, traffic jam imposed
मिश्रीपुर चौराहे पर पहुंचे हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी। स्रोत : जागरुक पाठक
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन से सौ मीटर की दूरी पर स्थित मिश्रीपुर चौराहे पर कार और बाइक टकराने पर एक पक्ष के लोगों ने दंपती को पीट दिया। आरोप है कि दंपती को बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर हिंदू संगठन के नेताओं ने चौराहे पर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीओ सिटी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ताहवरगंज निवासी होमगार्ड अखिलेश पांडेय के पुत्र विमलेश और उनकी पत्नी अनामिका देवी सराइकाइयां तिराहे से घर की ओर आ रहे थे। शाम करीब छह बजे मिश्रीपुर चौराहे पर उनकी बाइक दूसरे समुदाय के युवक की कार से बाइक टकरा गई। इस बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। कार सवार ने अपने साथी बुला लिए। आरोप है कि दंपती को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। सरेराह चौराहे पर मारपीट होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर अपराध निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

इस बीच हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके आने के बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। राजेश ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क जाम कर दिया जाएगा। अधिक भीड़ होने पर थाना पुलिस से वार्ता सफल नहीं हो सकी। आरोपियों के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पर सीओ सिटी सौम्या पांडेय मौके पर पहुंचीं और लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। परिजन ने सरायकाइयां चौकी इंचार्ज पर पीड़ितों की तहरीर नहीं लेने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गाड़ी को थाने भी नहीं लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सीओ सिटी से नोकझोंक भी हो गई। रात करीब दस बजे तक मौके पर भीड़ एकत्रित थी। सुरक्षा की दृष्टि से चौक कोतवाली, रोजा थाने का फोर्स बुला लिया गया। देर रात में आरोपियों की कार को क्रेन से थाने लाया गया। इस मौके पर राजकमल वाजपेयी, राहुल शुक्ला, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।

-------------


शांत होने के बाद फिर हुआ हंगामा

-रात करीब साढ़े दस बजे आरोपियाें की कार थाने पर लाने पर मामला शांत हो गया। इस बीच आरोपियों ने एंबुलेंस बुलाकर पूरा परिवार सवार होकर जाना लगा। तभी आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। चालक ने बैक कर एंबुलेंस को लेकर चला गया।

वर्जन--
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सौम्या पांडेय, सीओ सिटी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed