फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over non-opening of bogie gate of Ayodhya Express

Shahjahanpur News: अयोध्या एक्सप्रेस की बोगी के गेट न खोलने पर हंगामा

Sat, 25 Oct 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-opening of bogie gate of Ayodhya Express
शाहजहांपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के आने पर उमड़ी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली, भाई दूज के त्योहार के बाद यात्रियों का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में काफी भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार की रात अयोध्या एक्सप्रेस का जनरल कोच नहीं खोलने पर जमकर हंगामा हुआ। वहीं, चलती त्रिवेणी एक्सप्रेस की बोगी में सवार होने के दौरान महिला लड़खड़ा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस को लाइन नंबर तीन पर लिया गया। ट्रेन की जनरल बोगियां पहले से भरीं थीं। जनरल बोगी का गेट यात्रियों ने अंदर से बंद कर लिया। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियाें ने बोगी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसे लेकर हंगामा हो गया। गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। लात मारकर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

इतना हंगामा होने के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आए। जबकि त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए अफसरों ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिला को चेन खींचकर कराया ट्रेन में सवार
शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे आई त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रियों की काफी भीड़ रही। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन चली तो ओवरब्रिज के पास खड़ी महिला ने सवार होने का प्रयास किया। चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान जीआरपी थाने के सामने वह लड़खड़ा कर प्लेटफॉर्म पर गिर गई। इस बीच जीआरपी के जवान दौड़ पड़े और उसे बचाया। महिला का सामान भी प्लेटफॉर्म पर बिखर गया। तभी किसी ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। तब उसे सवार कराया गया। शोर मचने पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र और एचआई शशांक पांडेय आदि भी पहुंच गए और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed