{"_id":"64fdb0c8f2fb642eef0d5958","slug":"uproar-in-private-hospital-after-death-of-mother-and-child-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4451-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
- मृतका के परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया
- पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षाें में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अजय की गर्भवती पत्नी सोनी व नवजात की मौत हो गई। परिजन ने एक निजी अस्पताल के डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का शव अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा भी किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया।
शनिवार सुबह दस बजे प्रसव पीड़ा होने पर अजय ने पत्नी सोनी को निगोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि रुपये जमा करने के बाद भी डॉक्टर ने संज्ञान नहीं लिया। अधिक देर होने के बाद शाहजहांपुर ले जाने की सलाह दी। रास्ते में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
प्रसूता की मौत के बाद परिजन भड़क गए। मृतका के मायके वाले शव लेकर अस्पताल गेट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत करवाया। मृतका के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ नामजद तहरीर दी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- --
सूचना आने पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की थी। डॉक्टर ने लापरवाही नहीं करने की बात कही है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर