फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar in BSA office, police had to be called

Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 10 Oct 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar in BSA office, police had to be called
शाहजहांपुर। कलान के दो स्कूलों में आरटीई की धनराशि के घपले के मामले को उठाने वाले गांव मुसरिया नगला निवासी कमलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बीएसए ऑफिस में हंगामा किया। वह बीएसए की गाड़ी के सामने बैठ गए। ऐसे में पुलिस को बुलाना पड़ गया।
विज्ञापन

कमलेश ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके बच्चों की आरटीई की धनराशि का स्कूलाें ने घपला कर दिया। डीएम को शिकायत के बाद दोनों स्कूल मालिकों व अध्यापकों के नाम दिए थे, लेकिन बीईओ ने स्कूल संस्थापक से सांठगांठ कर प्रधानाचार्य का नाम कार्रवाई से निकाल दिया और स्कूलों के प्रधानाध्यापक व संस्थापक मुकेश कुमार को बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

उनके बेटे अविनाश का नाम काटकर भगा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीई की धनराशि का बटवारा किया। कमलेश कुमार पहले कलक्ट्रेट गए। फिर दोपहर में बीएसए कार्यालय में पहुंच गए। बीएसए की गाड़ी के सामने बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें वार्ता के लिए बुलाया तो सिर दीवार पर मार दिया। बमुश्किल उन्हें बाहर किया तो वह फिर बीएसए की गाड़ी के सामने फिर आकर बैठ गए। इस दौरान बीएसए को प्रदर्शनी में जाने के लिए शिक्षिका की स्कूटी पर बैठकर जाना पड़ा। उनके नहीं हटने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बमुश्किल उन्हें घर भेजा गया।

सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित व्यक्ति को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर बीईओ कलान पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब पुलिस जांच कर विवेचना करेगी। दोनों पक्षों को सुनकर शेष आरोपों पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed