फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar erupts after cattle remains are found; complaint filed against village heads.

Shahjahanpur News: गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, ग्राम प्रधानों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar erupts after cattle remains are found; complaint filed against village heads.
शाहजहांपुर में गांव जिंदीनगर में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे हिंयुवा के पदाध
भावलखेड़ा। गांव जिंदीनगर में छह गोवंशीय पशुओं के शव मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। कुछ अवशेष आरसी मिशन और कुछ रोजा थाना क्षेत्र में पड़े मिले थे। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा आक्रोश प्रकट किया। सूचना पर दोनों थानाें की पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी की ओर से दोनों थानों में ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



रविवार को रोजा थाना क्षेत्र के गांव जिंदीनगर में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले थे। कुछ अवशेष आरसी मिशन क्षेत्र में पड़े हुए थे। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोवंश पशु के अवशेष को देखकर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पशुओं को मारकर यहां डाला गया है। इसकी जांच करना बेहद आवश्यक है। संगठन ने ग्राम प्रधान की लापरवाही बताई। सूचना पर इंस्पेक्टर रोजा राजीव सिंह और इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर नमूना लेने की कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पड़े मिले अवशेषों का दफन करा दिया। मामले में अभिषेक तिवारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed