{"_id":"6a50003a396d339a100fd433","slug":"uproar-at-the-tilhar-municipal-board-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178537-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
तिलहर नगर पालिका में आयोजित बैठक में उपस्थित चेयरमैन व ईओ। संवाद
तिलहर। नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 45 करोड़ 70 लाख रुपये की अनुमानित आय और 45 करोड़ 26 लाख रुपये के व्यय का बजट पारित किया गया। इस बजट में लगभग 44 लाख रुपये से अधिक की बचत का अनुमान है। बजट पारित होने के दौरान सभासदों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार दोपहर बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों, कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और नगर की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई। पालिका की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्रोतों पर ध्यान देने का प्रस्ताव भी रखा गया।
नगर में ब्लॉक रोड और नाला निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को तेजी से कराने पर भी चर्चा हुई। सभासद दिलीप कुमार सक्सेना ने आरोप लगाया कि पालिका की संपत्तियों पर अवैध कब्जों से जुड़े मुकदमों में अधिवक्ता दूसरे पक्ष से समझौता कर पालिका को नुकसान पहुंचा रहा है। सभासद सुशील कुमार सिंह ने वर्ष 2024 में मांगी गई चार सूचनाएं अब तक उपलब्ध न कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने 16 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सफाई के बाद मलबा हटाने का कार्य पालिका टीम को 15 से 20 दिन तक करना पड़ा था।
सुशील कुमार सिंह ने सरकारी संपत्तियों और अन्य कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने अध्यक्ष के आवास पर कार्यरत बताए जा रहे 15 संविदा कर्मचारियों का विवरण मांगा, जिस पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस मुद्दे पर उनकी चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी और पालिका कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। कई सभासदों ने अध्यक्ष पर जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार न करने और समस्याओं की अनदेखी करने की शिकायत भी की।
नगर की टूटी सड़कों, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।